बिना एसी और कूलर के घर को रखें ठंडा, अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके

बिना एसी और कूलर के घर को रखें ठंडा, अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके


आजकल गर्मी अपने चरम पर है। स्थिति यह है कि लोग बाहर निकलते ही धूप के थपेड़ों और चिपचिपी गर्मी का सामना कर रहे हैं। अगर घर में हैं तो बिना एसी और कूलर के रहना मुश्किल हो रहा है। वैसे तो आजकल हर घर में कूलर और एसी हैं। लेकिन कई लोग आज भी ऐसे हैं जो एसी और कूलर को नहीं खरीद पाते हैं या नहीं खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी एसी और कूलर की कमी के बिना गर्मी सहन कर रहे हैं तो अब आपको इससे मुक्ति मिलने वाली है। आज हम आपको बिना एसी और कूलर के घर को एकदम ठंडा ठंडा रखने के आसान और नेचुरल तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये तरीके-
आजकल हर घर में कूलर और एसी हैं।
कई बार हमारी डाइट भी गर्मी की वजह बनती है।
घर के दरवाजों और खिड़कियों को सुबह-शाम खोलें।


  1. जब भी आप घर बनवाएं तो ध्यान रखें कि उसमें अच्छा खासा वेंटिलेशन हो। साथ ही आपका घर इको फ्रेंडली भी होना चाहिए।
  2. न सिर्फ घर की छत पर बल्कि अपनी बालकनी और कमरे में खिड़की के आसपास भी पौधें रखें। ये आपके घर को ठंडा रखने के साथ ही घर का लुक भी खूबसूरत बनाते हैं। 
  3. घर को दरवाजे और खिड़की से पैक रखने के बजाय सुबह-शाम इन्हें खोलें। जब सुबह मोटर से ठंडा पानी आता है तो आप अपनी छत पर ठंडे पानी से छिड़काव भी कर सकते हैं। यह तरीका वाकई आपके घर को ठंडा रखेगा।
  4. घर को साफ-सुथरा रखने के लिए गर्मियों में कालीन न बिछाएं। गर्मी के मौसम में ऐसा न ही करें तो अच्छा है। खाली फर्श ठंडा भी रहेगा और इन दिनों ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए भी अच्‍छा होता है।
  5. कई बार हमारी डाइट भी गर्मी की वजह बनती है। आजकल के मौसम में अधिक तले भुने फूड्स या फास्ट फूड खाने के बजाय घर का बना सादा खाना खाएं। ये इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही ठंडक भी देते हैं।
  6. गर्मी के मौसम में हमेशा कॉटन की बैडशीट और पर्दों का इस्तेमाल करें। कॉटन फैब्रिक और लाइट कलर के पर्दे लगाने से घर में ठंड़क बनी रहती है।
  7. हल्के रंग के कपड़े पहनने से भी गर्मी से काफी राहत मिलती है। जब आप खासकर घर में रहें तो कॉटन के हल्के रंग के कपड़े पहने। अपने घरवालों को भी यही राय दें। 

You Might Also Like

0 comments