खुबसूरत और जवान दिखना है तो रोज ठंडे पानी से धोएं चेहरा, मिलेंगे ये 4 फायदे


खुबसूरत और जवान दिखना है तो रोज ठंडे पानी से धोएं चेहरा, मिलेंगे ये 4 फायदे


  1. ठंडे पानी से चेहरे के पोर्स यानि रोमछिद्र बंद हो जाते हैं।
  2. ठंडा पानी चेहरे के लिए एंटी रिंकल क्रीम की तरह असर करता है।
  3. ठंडे पानी से चेहरे की त्वचा सॉफ्ट हो जाती है।




चेहरे को साफ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप दिन में कई-कई बार मुंह धोते हैं। इसके लिए आप मंहगे फेसवॉश का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धोएंगे तो इससे आपके चेहरे और त्वचा को ढेर सारे लाभ मिलेंगे।
क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जब आप सोकर उठते हैं, तो आपका चेहरे पर बहुत हल्की सी सूजन होती है। दरअसल जब आप सोते हैं तब आपकी त्वचा और सेल्स में रिपेयरिंग का काम चलता रहता है। यानि पुरानी डेड सेल्स की जगह नए सेल्स का निर्माण होता है। इसीलिए सोकर उठने पर चेहरे पर हल्की सूजन होती है। अगर आप ठंडे पानी से चेहरा धोते हैं, तो चेहरे की ये सूजन गायब हो जाती है और चेहरा तरो-ताजा हो जाता है। आइये आपको बताते हैं कि ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपकी त्वचा को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

चेहरे के स्किन पोर्स यानि रोमछिद्र को बंद करता है

अगर आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धोते हैं, तो इससे आपके चेहरे के पोर्स यानि रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। धूल और धूप में जब भी आप घर से बाहर निकलते हैं आपकी त्वचा के रोमछिद्रों में धूल कण चले जाते हैं और जम जाते हैं। इसके कारण कील, मुंहासे, रंग गहराना और त्वचा के इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आप जब भी घर से बाहर जाएं या बाहर से लौटें, अपने चेहरे को पहले गुनगुने पानी से धोएं और फिर 2 मिनट रुक कर ठंडे पानी से धोएं।


झुर्रियों को खत्म करता है ठंडा पानी

ठंडा पानी चेहरे के लिए एंटी रिंकल क्रीम की तरह असर करता है। ठंडे पानी से चेहरा धोने से आप पर उम्र का प्रभाव बहुत धीरे होता है और चेहरा लंबे समय तक जवान बना रहता है। जब आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धोते हैं, तो इशसे त्वचा में ताजगी आती है और एजिंग धीरे हो जाती है। इसलिए आपको रोज सुबह जागने के बाद और सोने से पहले ठंडे पानी से चेहरा धोकर मॉश्चराइजर या नाइट क्रीम लगाना चाहिए।


धूप से होने वाले नुकसान को कम करता है

धूप की वजह से न सिर्फ चेहरे का रंग गहरा हो जाता है बल्कि कई तरह की समस्याएं जैसे सन टैनिंग, रैशेज और सन बर्न आदि हो जाती हैं। अगर आप धूप में जाने से पहले और लौटने के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लेते हैं, तो इससे धूप से चेहरे को होने वाले नुकसानों से बचाया जा सकता है। दरअसल ठंडा पानी चेहरे के रोमछिद्रों को भर देता है इसलिए सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा के अंदर तक नहीं पहुंच पाती हैं।


चेहरा बनेगा सॉफ्ट

अगर आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धोते हैं, तो इससे आपके चेहरे की त्वचा सॉफ्ट हो जाती है क्योंकि चेहरा तभी टाइट होता है जब इसकी त्वचा को पोर्स में गंदगी भरी होती है। अगर आप रोज उठने के बाद और दिन में 2-3 बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएंगे तो गंदगी निकल जाएगी और आपका चेहरा पहले से ज्यादा मुलायम और चमकदार बनेगा।


You Might Also Like

0 comments